Get App

AzaadiSAT: इसरो 7 अगस्त को लॉन्च करेगा स्पेशल सैटेलाइट 'आजादीसैट', 750 छात्राओं ने किया है तैयार, जानें खास बातें

ISRO स्माल सैटेलाइट लांच व्हीकल के जरिए AzadiSAT सैटेलाइट 7 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। इस सैटेलाइट की खास बात ये है कि इसे देश के 75 स्कूलों की 750 छात्राओं ने बनाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2022 पर 5:35 PM
AzaadiSAT: इसरो 7 अगस्त को लॉन्च करेगा स्पेशल सैटेलाइट 'आजादीसैट', 750 छात्राओं ने किया है तैयार, जानें खास बातें
AzadiSAT सैटेलाइट में 75 फेमटो एक्सपरिमेंट, सेल्फी कैमरे जैसे कई उपकरण होंगे, जो लंबी दूरी के संचार ट्रांसपोंडर की तस्वीरें क्लिक करेंगे

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने छोटे राकेट स्माल सैटेलाइट लांच व्हीकल (SSLV) को पहली बार 7 अगस्त को लांच करने जा रहा है। इसरो का SSLV-D1/EOS-02 सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9:18 बजे उड़ान भरेगा। उस दिन यानी 7 अगस्त को देश के 75 स्कूलों की 750 छात्राओं द्वारा निर्मित सैटेलाइट आजादीसैट (AzaadiSAT) लॉन्च होने वाला है। इसे SSLV के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

AzaadiSAT सैटेलाइट का वजन 8 किलोग्राम है। इसमें अपने ही सोलर पैनल की तस्वीरें खींचने के लिए सेल्फी कैमरे लगे हुए हैं। साथ ही, इसमें लंबी दूरी के संचार ट्रांसपोंडर भी है। यह सैटेलाइट 6 महीने तक सेवा देगा। यह सैटेलाइट आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों का हिस्सा है।

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्द्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) ने एक ट्वीट में कहा कि देश के 75 स्कूलों से 750 छात्राएं भारत के नए प्रक्षेपण यान एसएसएलवी की प्रथम उड़ान के प्रति उत्साहित हैं। यह रॉकेट उनके आजादीसैट को एक अन्य सैटेलाइट के साथ अंतरिक्ष में ले जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें