JEE Advanced के एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सूचना। स्टूडेंड्स का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया गया है। IIT का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये एक और कदम उन्हें IIT के बेहद करीब ले जाएगा। लगभग 8 लाख बच्चों ने NTA के मुताबिक JEE Mains 2023 दिया था जिसमें से 8 बच्चों के 100 प्रतिशत नंबर थे। IIT गुवाहाटी ने JEE Advanced के लिए एडमिट कार्ड सुबह 10 बजे जारी किया। स्टूडेंट्स अपना-अपना जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
कहां और कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
IIT गुवाहाटी ने JEE Advanced एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने के लिए लिंक को अधिकारिक वेबसाइट, jeeadv.ac.in पर एक्टिव किया है। सभी स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करें और फिर होम पेज पर दिए गए ‘इंपॉर्टेंट एनाउंसमेंट्स’ में जाएं। वहां आज की तारीख के साथ एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुल जाएगा जहां आप रजिस्टर्ड लॉग-इन आइडी व पासवर्ड से लॉग-इन कर लें। लॉग-इन के बाद कैंडिडेट्स अपना जेईई एडवांस्ड 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
कब होगा JEE Advanced का एग्जाम