Jyotiraditya Son Business: ग्वालियर के राजघराने में जन्मे महाआर्यमन इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। महाआर्यमन एक 400 कमरों वाले घर में रहते हैं और करोड़ों-अरबों की पुश्तैनी दौलत के वारिस हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमान अपने पिता की तरह राजनीति में ना आकर फल-सब्जियों का कारोबार कर रहे हैं। जहां पिता राजनीति के धुरंधर हैं वहीं बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी कंपनी शुरू की है। बीते साल उन्होंने अपना ये खास स्टार्टअप MYमंडी शुरू किया।
चला रहे हैं अपना स्टार्ट अप
महाआर्यमन MYमंडी के को-फाउंडर हैं और अपने इस बिजनेस आइडिया को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। अपने दम पर आगे बढ़ने और अपने स्टार्टअप को नई पहचान दिलाने के लिए महाआर्यमन लगातार मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उनके इस स्टार्टअप ने 1 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया है। उनकी ये कंपनी ताजे फल और सब्जियों से जुड़ा काम करती है।
हर महीने करोड़ों का मुनाफा
MYमंडी ऑनलाइन एग्रीगेटर के तौर पर फल और सब्जियां सप्लाई करने का काम करती है। महाआर्यमन की कंपनी थोक में फलों और सब्जियों को खरीदती है और सब्जी विक्रेताओं तक इन्हें पहुंचाती है। ये कंपनी ताजी सब्जियों और फलों को पुश-कार्टर कम्युनिटी को उपलब्ध करवाती है साथ ही किसानों और लोगों को जोड़ने का काम करती है। अभी यह कंपनी 4 शहरों जयपुर, ग्वालियर, नागपुर और आगरा में ही काम कर रही है। कंपनी आने वाले समय में इसे पूरे देश में काम करना चाहती है। एक साल से भी कम समय में इस कंपनी का रेवेन्यू एक महीने में ही एक करोड़ रुपए पहुंच गया है।
सब्जी मंडी जाकर करते हैं सारा काम
अपने इस बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आर्यमान कई बार खुद सब्जी मंडी पहुंच जाते हैं। पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को अच्छे से ढक लेते हैं। मकसद है कि किसानों का भला किया जा सके और उन्हें उनकी फसलों की बेहतर कीमत दी जा सके। इस साल के अंत तक आर्यमान की कंपनी 4.5-5 करोड़ रुपए का रेवेन्यू प्रतिमाह का लक्ष्य हासिल कर लेगी। आर्यमान फिलहाल कंपनी के लिए इनवेस्टर्स की तलाश में है। वो निवेशकों से 8 करोड़ की राशि जुटाने पर काम कर रहे हैं। उनकी कंपनी का वैल्युएशन तकरीबन 150 करोड़ रुपए आंका गया है। वो इस राशि का इस्तेमाल अपने बिजनेस को और बेहतर करने के लिए करना चाहते हैं।
करोड़ों का घर और अरबों की संपत्ति
27 साल के आर्यमन ग्वालियर में जयविलास महल में रहते हैं। इस महल में 400 से भी ज्यादा कमरे हैं। महाआर्यमन की शुरुआती पढ़ाई पिता ज्योतिरादित्य की तरह ही दून स्कूल से हुई है। गेल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने बोस्टन कंस्लटिंग ग्रुप और सॉफ्टबैंक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ भी काम किया है। उनके इस आलीशान महल की कीमत लगभग 4000 करोड़ रुपए है। 13 साल की उम्र से ही वो अपने पिता के साथ चुनाव प्रचार की रैलियों में जाते हैं और लोगों में काफी प्रसिद्ध भी हैं। ये अनुमान भी है कि वो अपने पिता की तरह ही भविष्य में राजनीति में कदम जरूर रखेंगे। फिलहाल वो अपनी एंत्रप्रेन्योर की इस जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं।