दिवाली से पहले कर्नाटक सरकार की पटाखों को बैन करने की तैयारी, राज्य के गृह मंत्री ने दिया बयान

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि सरकार दीपावली के दौरान बेंगलुरु शहर में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने यह बयान महीने की शुरुआत में आग दुर्घटना के मद्देनजर आई हैं, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी।उन्होंने कहा कि हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के होम मिनिस्टर ने कहा कि हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की ऐसी घटनाएं होती हैं

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 3:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिवाली के दौरान फोड़े जाने वाले पटाखों और आतिशबाजी से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कर्नाटक सरकार पटाखों को फोड़ने पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है

दिवाली के दौरान फोड़े जाने वाले पटाखों और आतिशबाजी से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कर्नाटक सरकार पटाखों को फोड़ने पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि सरकार दीपावली के दौरान बेंगलुरु शहर में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने यह बयान महीने की शुरुआत में आग दुर्घटना के मद्देनजर आई हैं, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी।उन्होंने कहा कि हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं।

क्या कहा कर्नाटक के होम मिनिस्टर ने

पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के होम मिनिस्टर ने कहा कि हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की ऐसी घटनाएं होती हैं। कल भी तमिलनाडु में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी घटनाएं न हों और चीजों को नियंत्रित करने के लिए हम आने वाले दिनों में नए कानून लाएंगे। इस संबंध में चर्चा चल रही है। इस घटना ने हमें सबक सिखाया है। अगर जरूरत पड़ती है तो हम मौजूदा कानून में बदलाव भी करेंगे। परमेश्वर ने कहा कि सरकार को इस बारे में सोचना होगा कि आगामी दीपावली त्योहार के दौरान शहर में पटाखे फोड़ने की अनुमति दी जाए या नहीं।

PM Modi 20 अक्टूबर को करेंगे रैपिड रेल के पहले स्टेज का उद्घाटन, जानें साहिबाबाद से दुहाई डिपो के लिए कितना होगा किराया | Moneycontrol Hindi


दिल्ली में लग चुका है बैन

कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि कई निर्दोष लोग मर जाते हैं, कुछ की आंखों की रोशनी चली जाती है, ऐसी चीजें होती हैं। दिल्ली में दीपावली त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हम जांच करेंगे कि क्या बेंगलुरु शहर में इस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके लिए क्या किया जाना चाहिए? यह कैसे करना है, हम मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे और इस पर फैसला करेंगे। 7 अक्टूबर को निजी व्यापारियों की एक दुकान में आग लगने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसमें पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था। कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।