Get App

दिवाली से पहले कर्नाटक सरकार की पटाखों को बैन करने की तैयारी, राज्य के गृह मंत्री ने दिया बयान

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि सरकार दीपावली के दौरान बेंगलुरु शहर में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने यह बयान महीने की शुरुआत में आग दुर्घटना के मद्देनजर आई हैं, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी।उन्होंने कहा कि हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के होम मिनिस्टर ने कहा कि हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की ऐसी घटनाएं होती हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 3:54 PM
दिवाली से पहले कर्नाटक सरकार की पटाखों को बैन करने की तैयारी, राज्य के गृह मंत्री ने दिया बयान
दिवाली के दौरान फोड़े जाने वाले पटाखों और आतिशबाजी से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कर्नाटक सरकार पटाखों को फोड़ने पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है

दिवाली के दौरान फोड़े जाने वाले पटाखों और आतिशबाजी से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कर्नाटक सरकार पटाखों को फोड़ने पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि सरकार दीपावली के दौरान बेंगलुरु शहर में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने यह बयान महीने की शुरुआत में आग दुर्घटना के मद्देनजर आई हैं, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी।उन्होंने कहा कि हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं।

क्या कहा कर्नाटक के होम मिनिस्टर ने

पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के होम मिनिस्टर ने कहा कि हर साल दीपावली के दौरान आग लगने की ऐसी घटनाएं होती हैं। कल भी तमिलनाडु में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी घटनाएं न हों और चीजों को नियंत्रित करने के लिए हम आने वाले दिनों में नए कानून लाएंगे। इस संबंध में चर्चा चल रही है। इस घटना ने हमें सबक सिखाया है। अगर जरूरत पड़ती है तो हम मौजूदा कानून में बदलाव भी करेंगे। परमेश्वर ने कहा कि सरकार को इस बारे में सोचना होगा कि आगामी दीपावली त्योहार के दौरान शहर में पटाखे फोड़ने की अनुमति दी जाए या नहीं।

PM Modi 20 अक्टूबर को करेंगे रैपिड रेल के पहले स्टेज का उद्घाटन, जानें साहिबाबाद से दुहाई डिपो के लिए कितना होगा किराया | Moneycontrol Hindi

दिल्ली में लग चुका है बैन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें