Kedarnath: वीडियो वायरल होने के बाद केदारनाथ में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन, मंदिर समिति ने पुलिस को लिखा पत्र

Kedarnath: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उत्तराखंड पुलिस को एक पत्र लिखकर कहा, "कुछ यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर लोगों की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ वीडियो, यूट्यूब शॉट्स और इंस्टाग्राम रील्स बना रहे हैं, जिसके कारण मंदिर में आने वाले भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं।"

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केदारनाथ मंदिर के बाहर एक महिला द्वारा अपने प्रेमी को प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया है

उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर (Kedarnath temple) के बाहर एक महिला द्वारा अपने प्रेमी को प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया है। इस बीच, वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पुलिस को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि परिसर में वीडियो बनाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, केदारनाथ धाम में देश विदेश से आ रहे यू-ट्यूबर और ब्लॉगरों के द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर बनाए जा रहे वीडियों पर अंकुश लगाने के लिए मंदिर समिति मंदिर के अंदर मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएगी।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कहा, "कुछ यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर लोगों की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ वीडियो, यूट्यूब शॉट्स और इंस्टाग्राम रील्स बना रहे हैं, जिसके कारण मंदिर में आने वाले भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं।" पत्र में आगे कहा गया है, इसलिए कृपया धार्मिक भावनाओं के खिलाफ वीडियो, यूट्यूब शॉट्स और इंस्टाग्राम रील्स बनाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना दोबारा न हो।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में लड़की द्वारा अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले अपने मोबाइल फोन बंद करने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही मंदिर के बाहर मोबाइल रखने की व्यवस्था की जाएगी।


वायरल वीडियो में एक लड़के को प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता लड़की घुटनों पर बैठ जाती है और अंगूठी के साथ उसे प्रपोज करती है। इसे देखकर वहां मौजूद सभी आश्चर्यचकित रह जाते हैं। प्रेमी फिर भावुक हो जाता है और कपल को एक दूसरे को कसकर गले लगाते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- NCP के दोनों गुट आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन, शरद पवार और अजित पवार खेमों ने अलग-अलग बुलाई बैठक

इससे पहले पिछले दिनों केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट उड़ाते दिख रही है। हैरानी की बात ये भी है कि इस दौरान वहां मौजूद पंडित पूजा भी संपन्न करा रहा है और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है...।' वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद रूद्रप्रयाग पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।