Kidney: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जिनका स्वास्थ्य को बेहतर बनाए में अहम रोल है। किडनी खून को साफ करने, गंदे पदार्थों को हटाने, हार्मोन का उत्पादन करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने जैसे जरूरी काम करती हैं। ऐसे में इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग किडनी के हेल्थ के मामले में लापरवाही करते हैं। जिससे किडनी में गंदगी जमा होने लगती है। जैसे ही किडनी में टॉक्सिंस जमा होने लगे। वैसे ही डाइट में कुछ बदलाव कर लेना चाहिए जिससे किडनी की गंदगी को आसानी से बाहर निकाला जा सके। आइए जानते हैं कि कौन से ड्रिंक्स किडनी को डिटॉक्स करने का काम करते हैं।
अंगूर और बैरीज फ्रूट का जूस किडनी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह किडनी डिटॉक्स करने का बेहतरीन तरीका है। अंगूर में रेस्वेरेट्रॉल कंपाउड होता है जो किडनी में हर तरह के इंफ्लामेशन को भर देता है।
किडनी की सेहत के लिए पानी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमारे शरीर के 60 फीसदी से ज्यादा हिस्से में पानी है। लिहाजा दिमाग से लेकर लिवर तक हर अंग को पानी की जरूरत होती है। शरीर में सभी तरह के फिल्ट्रेशन के लिए पानी की जरूरत होती है। अगर पानी ज्यादा पीएंगे तो शरीर में बन रहे टॉक्सिन पेशाब के रास्ते जल्दी बाहर आ जाते हैं। जब पानी कम पीएंगे तो पेशाब कम होगा। कम पेशाब किडनी डिसफंक्शन के मुख्य कारण हैं।
चुकंदर, नींबू का रस, अदरक के छोटे टुकड़े मिलाकर पीस लें। फिर छानकर इस जूस को सुबह के वक्त पीने से किड़नी में मौजूद गंदगू बाहर निकल जाती है।
तरबूज, गाजर, खीरे का जूस निकालें और से ब्रेकफास्ट में पिएं। किडनी की गंदगी बाहर निकालने में काफी मदद मिलेगी।
किडनी को क्लीन करना है तो संतरे का जूस बनाकर पी सकते हैं। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है। इससे किडनी में पथरी बनना बंद हो जाती है ।