Kidney Stones: किडनी की पथरी (Kidney Stones) एक आम समस्या होती जा रही है। किसी को भी हो सकती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को किडनी की पथरी का अधिक खतरा बना रहता है। यह एक दर्दनाक स्थिति है, जो आपका सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। किडनी की पथरी तब बनती है जब कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड जैसे अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। ऐसी स्थिति में क्रिस्टल यानी छोटी-छोटी पथरी का रूप ले लेते हैं। समय के साथ यह बड़े होते रहते हैं।
