6 फरवरी यानी सोमवार की सुबह तुर्की और सीरिया में एक के बाद एक चार बार भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप में अभी तक 5 हजार से भी ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं अभी भी कई सारे लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस भूकंप में कई सारी इमारतें जमीदोंज हो गईं। रिक्टर स्केल पर पहले भूकंप की तीव्रता 7.8, दूसरे भूकंप की 7.5 और तीसरे और चौथे दोनों ही भूकंप की तीव्रता 6 आंकी गई। मंगलवार की सुबह भी तुर्की में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 5.6 मापी गई थी। तुर्की और सीरिया में आया यह भूकंप इस सदी के सबसे भीषण भूकंपों में से एक है। आइये डालते हैं एक नजर अभी तक के सबसे भीषण भूकंप पर।
