Lata Mangeshkar Death Anniversary: लता मंगेशकर या लता दीदी, किसी की गुरू तो किसी के लिए बड़ी बहन। लता मंगेशकर को पूरी दुनिया भारत की स्वर कोकिला के रूप में जानता है। कभी रुलाने तो कभी दिल छू देने वाले उनके गाने आज भी लोगों को बेहद पसंद है। ‘लग जा गले’ या ‘लुक्का छिपी’ उनकी आवाज ने हर जेनरेशन को उनका फेवरेट गीत दिया। 6 फरवरी, 2024 को उनकी दूसरी पुण्य तिथि है। लेकिन उनके जाने बाद भी ‘ उनकी आवाज पहचान बनकर’ गूंज रही है।
