Laxmi Singh: उत्तर प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारी लक्ष्मी सिंह (IPS laxmi Singh) को नोएडा (Noida) का पुलिस चीफ नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह राज्य के किसी पुलिस कमिश्नरेट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। लक्ष्मी सिंह की गिनती यूपी के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है। अपराध नियंत्रण से लेकर डकैतों तक पर उनकी कार्रवाई सुर्खियां बनती रही हैं। उनके पति राजेश्वर सिंह हैं। राजेश्वर सिंह ईडी में अधिकारी भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वो BJP से लखनऊ के सरोजनीनगर से विधायक हैं।