Layoff News: अब भी लटक रही छंटनी की तलवार, Cognizant इस कारण 3500 एंप्लॉयीज को निकालेगी बाहर

Layoff News: टेक कंपनियों में अभी तक स्थितियां सामान्य हुई है। सॉफ्टवेयर निर्यात करने वाली अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) में छंटनी की तलवार लटक रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह 3500 एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाएगी। इसके अलावा लागत कम करने के लिए यह ऑफिस स्पेस भी कम करेगी। जानिए कंपनी ने छंटनी का फैसला क्यों किया और यह ऑफिस स्पेस कम क्यों कर रही है

अपडेटेड May 04, 2023 पर 11:44 AM
मार्च तिमाही में Cognizant का मुनाफा बढ़ा था लेकिन आईटी इंडस्ट्री में यह सबसे कम मार्जिन वाली कंपनियों में शुमार है। इसका मार्जिन 14.6 फीसदी है। अब कॉग्निजेंट ने इस पूरे साल एडजस्टेड ऑपरेटिंग मार्जिन के 14.2-14.7 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया है।

Layoff News: टेक कंपनियों में अभी तक स्थितियां सामान्य हुई है। सॉफ्टवेयर निर्यात करने वाली अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) में छंटनी की तलवार लटक रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह 3500 एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाएगी। इसके अलावा लागत कम करने के लिए यह ऑफिस स्पेस भी कम करेगी। कंपनी का अनुमान है कि इंडस्ट्री में मौजूदा तनाव और इकनॉमिक सुस्ती के चलते इस साल 2023 में इसका रेवेन्यू गिर सकता है। कॉग्निजेंट के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है और अमेरिका में इस समय मैक्रो लेवल पर स्थितियां दबाव में दिख रही है।

Cognizant ने रेवेन्यू में गिरावट का लगाया है अनुमान

इस पूरे साल 2023 में कॉग्निजेंट ने $1920 करोड़-$1960 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान लगाया है जो करीब 1.2-0.8 फीसदी तक कम है। मार्च तिमाही की बात करें तो इसके नतीजे आ चुके हैं और इसमें कॉग्निजेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 0.3 फीसदी गिरकर 481 करोड़ डॉलर पर आ गया था। हालांकि यह मार्केट के अनुमान 474 करोड़ डॉलर से अधिक था। वहीं तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च 2023 में इसका रेवेन्यू 0.7 फीसदी गिरा था लेकिन प्रॉफिट 11.3 फीसदी बढ़ा था। मार्च तिमाही में रेवेन्यू कम हुआ था लेकिन एडमिनिस्ट्रेशन पर लागत कम करने और हायर इनकम के चलते इसे सालाना आधार पर 3 फीसदी अधिक 58 करोड़ डॉलर का शुद्ध मुनाफा हुआ था।


कमाल की Mutual Fund स्कीम, 10000 रुपये की SIP ने बना दिया करोड़पति

सबसे कम मार्जिन वाली आईटी कंपनियों में है कॉग्निजेंट

मार्च तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा बढ़ा था लेकिन आईटी इंडस्ट्री में यह सबसे कम मार्जिन वाली कंपनियों में शुमार है। इसका मार्जिन 14.6 फीसदी है। अब कॉग्निजेंट ने इस पूरे साल एडजस्टेड ऑपरेटिंग मार्जिन के 14.2-14.7 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया है। मार्जिन के मामले में मार्च तिमाही में कंपनी ने मार्केट के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। यह इसके नए सीईओ रवि कुमार एस के लिए पहली तिमाही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।