Layoff News: छंटनी की तलवार अभी तक थमी नहीं है। फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराने वाली वैश्विक फर्म मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley) एक बार फिर एंप्लॉयीज को बाहर निकालने की योजना बना रही है। मंदी की आशंका के बीच सौदों में देरी हो रही है तो इसका असर मॉर्गन स्टैनले पर भी दिख रहा है और इसने खर्च कम करने के लिए छंटनी का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सीनियर मैनेजर्स इस तिमाही के आखिरी तक करीब 3 हजार एंप्लॉयीज को बार निकालने की योजना बना रहे हैं। इसका असर कंपनी के दुनिया भर के एंप्लॉयीज पर पड़ेगा और यह इसके फाइनेंशियल एडवाइजर्स और पर्सनल सपोर्टिंग को छोड़ बाकी वैश्विक वर्कफोर्स का करीब 5 फीसदी है। बैंकिंग एंड ट्रेडिंग ग्रुप के करीब 82 हजार एंप्लॉयी हैं।
