Layoff News: नहीं थम रही इस छंटनी की मार, अब इस टेक कंपनी के 106 एंप्लॉयीज को झटका

Layoff News: एंप्लॉयीज पर छंटनी की तलवार इस साल गहरे चली है। सबसे अधिक झटका टेक इंडस्ट्री में पड़ा है। 21 मई 2023 तक 695 कंपनियों में करीब 2 लाख एंप्लॉयीज की छंटनी हो चुकी है। इस साल जनवरी में ही कंरीब 1 लाख टेक एंप्लॉयीज की छंटनी हुई और इसका झटका एमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल,सेल्सफोर्स जैसी दिग्गज कंपनियों में भी दिखा।

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 11:49 AM
Story continues below Advertisement

Layoff News: छंटनी की आंच अभी तक फीकी नहीं हुई है। अब इसकी मार अमेरिकी मार्केटिंग टेक कंपनी जूमइंफो (ZoomInfo) पर भी पड़ी है। जूमइंफो अपने ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 3 फीसदी घटा रही है। कंपनी ने यह जानकारी अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। कंपनी ने छंटनी से जुड़ी सूचना एंप्लॉयीज को दे दी है। मुनाफा बरकरार रखते हुए ऑर्गेनजाइजेशन के स्ट्रक्चर को कारगर बनाने, निर्णय लेने में तेजी लाने और ग्रोथ के मौकों में रिसोर्सेज लगाने के इरादे के बारे में कंपनी ने एंप्लॉयीज को जानकारी दी है।

कितने एंप्लॉयीज को लगेगा झटका

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 31 दिसंबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर जूमइंफो के 3540 एंप्लॉयीज है। कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में इसका खुलासा किया था। अब कंपनी के फैसले के मुताबिक इसमें से 3 फीसदी एंप्लॉयीज यानी करीब 106 को कंपनी से बाहर निकाला जाएगा। जिन एंप्लॉयीज की छंटनी होगी, उन्हें औसतन 10 हफ्ते का सेवरेंज पे, शेयरों के साथ-साथ हेल्थकेयर और एडुकेशन फंड के जरिए सपोर्ट दिया जाएगा।


हायरिंग भी रहेगी जारी

कंपनी ने अपने 3 फीसदी एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकालने का फैसला किया है। हालांकि हायरिंग भी जारी रहेगी। सेल्स, इंजीनियरिंग और कस्टमर सक्सेस रोल्स के साथ-साथ अपने जेनेरेटिव एआई की क्षमता को मजबूत करने के लिए हायरिंग जारी रहेगी। इस प्लान को लागू करने के लिए कंपनी ने रीस्ट्रक्चरिंग पर करीब 60 लाख डॉलर के खर्च का अनुमान लगाया है।

June Stocks: जेफरीज के मॉडल पोर्टफोलियो में इन शेयरों को मिली जगह, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

टेक इंडस्ट्री में इस साल 2 लाख एंप्लॉयीज की हो चुकी है छंटनी

एंप्लॉयीज पर छंटनी की तलवार इस साल गहरे चली है। सबसे अधिक झटका टेक इंडस्ट्री में पड़ा है। 21 मई 2023 तक 695 कंपनियों में करीब 2 लाख एंप्लॉयीज की छंटनी हो चुकी है। इस साल जनवरी में ही कंरीब 1 लाख टेक एंप्लॉयीज की छंटनी हुई और इसका झटका एमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल,सेल्सफोर्स जैसी दिग्गज कंपनियों में भी दिखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।