Layoff News: अमेरिकी कंपनियों ने तोड़ा छंटनी का रिकॉर्ड, AI ने भी खाई ढेर सारी जॉब्स, आंकड़ों से बड़ा खुलासा

Layoff News: पिछले मई में अमेरिकी कंपनियों ने सालाना आधार पर 287 फीसदी एंप्लॉयीज की छंटनी की थी। हालांकि जनवरी से लेकर अब तक की बात करें तो स्थिति और भी भयावह है। इस साल मई में अब तक अमेरिकी कंपनियों ने 4.17 लाख एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया जबकि पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 1,00,694 जॉब्स का था।

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 11:31 AM
Story continues below Advertisement
चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस के मुताबिक छंटनी की सबसे अधिक मार टेक सेक्टर पर पड़ी। इस साल यानी जनवरी से मई 2023 तक टेक सेक्टर में 1,36,831 एंप्लॉयीज की छंटनी हुई जिसमें से मई में 22,887 एंप्लॉयीज की छंटनी हुई।

Layoff News: पिछले साल की तुलना में इस साल छंटनी का मार ज्यादा गहरी दिख रही है। एग्जेक्यूटिव कोचिंग फर्म चैलेंजर ग्रे एंड क्रिसमस के मुताबिक अमेरिकी कंपनियों ने इस साल मई में 2022 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल मई में अमेरिकी कंपनियों ने 20,712 एंप्लॉयीज की छंटनी की थी और अब इस साल मई में 80,089 यानी 287 फीसदी अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया। इसमें से करीब 3900 एंप्लॉयीज की नौकरी तो एआई (ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के चलते चली गई। अप्रैल 2023 में अमेरिकी कंपनियों ने 66,995 एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया था यानी कि मई में मासिक आधार पर 20 फीसदी अधिक लोगों की नौकरी पर खतरा आया।

इस पूरे साल स्थिति और भी भयावह

पिछले मई में अमेरिकी कंपनियों ने सालाना आधार पर 287 फीसदी एंप्लॉयीज की छंटनी की थी। हालांकि जनवरी से लेकर अब तक की बात करें तो स्थिति और भी भयावह है। इस साल मई में अब तक अमेरिकी कंपनियों ने 4.17 लाख एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया जबकि पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 1,00,694 जॉब्स का था।


MRF Share Price: खत्म हुआ लंबा इंतजार, एक लाख के पार पहुंचा एमआरएफ का शेयर

सबसे अधिक Layoff किस सेक्टर में

चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस के मुताबिक छंटनी की सबसे अधिक मार टेक सेक्टर पर पड़ी। इस साल यानी जनवरी से मई 2023 तक टेक सेक्टर में 1,36,831 एंप्लॉयीज की छंटनी हुई जिसमें से मई में 22,887 एंप्लॉयीज की छंटनी हुई। इस साल टेक सेक्टर में सालाना आधार पर 2,939% अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी हुई है। इससे पहले टेक सेक्टर में सबसे अधिक छंटनी 2001 में हुई थी जब 1,68,395 एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। टेक सेक्टर के बाद पिछले महीने सबसे अधिक झटका रिटेलर्स, ऑटो सेक्टर, बैंकिंग, हेल्थकेयर और मीडिया इंडस्ट्री के एंप्लॉयीज को लगा।

Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, आईपीओ निवेशकों को बंपर लिस्टिंग गेन

हायरिंग का क्या है हाल

मई में अमेरिकी कंपनियों ने 7,884 पदों के लिए हायरिंग का ऐलान किया। यह नवंबर 2020 के बाद से सबसे कम मासिक आंकड़ा रहा जब 6,527 नई भर्तियों का ऐलान हुआ था। इस साल अब तक कंपनियों ने 1,01,833 नई भर्तियां निकाली जो पिछले साल समान अवधि में 6,12,686 नए पदों पर निकली भर्ती से 83 फीसदी कम है।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Jun 13, 2023 11:30 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।