Louis Vuitton लेकर आया महिलाओं की टांगों जैसे जूते, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

Louis Vuitton लग्जरी और कंफर्ट के मामले में सबसे आगे हैं। ऐसे में उनकी क्रिएटिविटी अक्सर लोगों को अच्छी लगती है। उनके लेडी लाइक शूज को देख कर सभी लोग हैरत में है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है जूतों का प्राइस। देखिए जब एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने खरीदे ये जूते-

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
लुई वितों हमेशा से ही लग्जरी और एक्सक्लूसिविटी के लिए जाना जाता रहा है।

लग्जरी फैशन हाउस लुई वितों ने डिजाइन में सारी बाउंड्रीज को पार कर दिया है। फैशन ट्रेंड्स में क्रिएटिविटी को लाते हुए ब्रांड एक खास तरह के नी-हाई बूट्स लेकर आई है। ये जूते वूमेन लेग की फील देते हैं। इनमें एंकल सॉक्स और ब्लैक सिट्लेटो को कंबाइन किया है। देखने में किसी प्रोस्थेटिक लैग की तरह दिखने वाले इन जूतों की कीमत 2,500 डॉलर यानी 2 लाख रुपए है। इसके अलावा इनमें सिर्फ दो तरह के स्किन टोन ऑप्शंस में ही मिलेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by IZZI (@izzipoopi)

जूते लेने का सपना देख रही थीं इंफ्लुएंसर

वीडियो शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Isabelle Allain ने जूतों अजीबोगरीब बताया। अपनी अनबॉक्सिंग क्लिप में बताया कि उन्होंने रनवे पर एक-दो साल पहले इन जूतों को देखा था और वो तभी से जानती थीं कि उन्हें वो जूते लेने हैं। वीडियो को अभी तक मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। कैप्शन में इजाबेल ने इन जूतों को कूल बताया।


IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को T20I सीरीज में भारत ने दी पटखनी, झूमे क्रिकेट फैंस

जूतों की क्रिएटिविटी से लोग हुए हैरान

अब लोग भी इन जूतों को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों ने इन जूतों की क्रिएटिविटी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि मुझे ये पसंद आए। रबर कार्टून ड्रेसेस हाल ही में पॉपुलर हुई हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये तो बिल्कुल खराब नहीं लग रहे हैं। तुम जरूर इनका अच्छे से इस्तेमाल कर पाओगी। लुई वितों हमेशा से ही लग्जरी और एक्सक्लूसिविटी के लिए जाना जाता रहा है। सिर्फ इस ब्रांड का प्राइस ही नहीं बल्कि इसकी यूनीकनेस ही ब्रांड को सबसे अलग बनाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।