IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को T20I सीरीज में भारत ने दी पटखनी, झूमे क्रिकेट फैंस

भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाते हुए जीत पर अपना कब्जा किया। सूर्ययकुमार की कप्तानी में टीम ने काफी कमाल का परफॉर्म किया। रिंकू सिंह की बल्लेबाजी औऱ अक्षर पटेल की गेंदबाजी से टीम ने कंगारुओं के हौंसले पस्त कर दिए। देखिए मैच की हाइलाइट्स-

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 7:59 AM
Story continues below Advertisement
भारत की जीत के बाद झूमे क्रिकेट प्रेमी, ऐसे दी टीम को बधाई

टी 20 मैच में शुक्रवार को भारतीय टीम की जीत पर हर क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठा। वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद ये फैंस के लिए सेल्ब्रेशन का मौका रहा। भारतीय टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत कंगारू खुद को संभाल ही नहीं पाए। अच्छी गेंदबाजी के दम पर इंडिया ने विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर कब्जा किया। भारत के लिए यह टी 20 मैच जीतना मैच अहम था।

बीस रनों से दी मात

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 20 रनों से हराया। टीम इंडिया ने इसके साथ ही सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाई है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 174 रन बनाए और इसी के साथ 175 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा। वहीं इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन ही बना सकी। भारत के लिए रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 46 रन बनाए, जितेश शर्मा ने 35 रन, यशस्वी जायसवाल ने 37 रन और रितुराज गायकवाड़ ने 32 रन बनाए।

रिंकू सिंह की भारत को सौगात

भारत की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। वहीं दूसरी नंबर पर सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने 28 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। साथ ही जितेश शर्मा को जिनको इस मैच में खेलने का मौका मिला, उन्होंने 19 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 35 रन बनाए।

Adani Wilmar में अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है अदाणी ग्रुप, अगले 3 महीने में लिया जाएगा फैसला


अक्षर पटेल ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट। वहीं आवेश खान और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला। बता दें ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं तनवीर सांघा और जेसन बेहरेनडोर्फ ने 2-2 विकेट लिए। जबकि आरोन हार्डी को 1 विकेट मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।