मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दिनों रह रह कर हो रही बारिश और ओला गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में अब बर्बादी के निशान बचे हैं। किसानों को प्रकृति का कहर झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दिनों रह रह कर हो रही बारिश और ओला गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में अब बर्बादी के निशान बचे हैं। किसानों को प्रकृति का कहर झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में कलेक्टर अक्षय कुमार और और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव फसल की हालात देखने पहुंचे। इस दौरान एक पीड़ित किसान पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के पैरों में सिर पटकने लगा। पीड़ित किसान ने बताया कि ओलावृष्टि से उसकी फसल बर्बाद हो गई है।
पूर्व विधायक के पैरों में पड़कर किसान ने बर्बाद फसल दिखाकर मुआवजे की मांग की। अपना दुखड़ा सुनाते हुए किसान ने कहा साहब मैं तो बर्बाद हो गया, बस प्राण ही नही निकल रहे। मेरी सारी फसल बर्बाद हो गई है। पूर्व विधायक के सामने रोते हुए किसान को पुलिसकर्मियों ने जमीन से उठाया और सांत्वना दी।
सोशल मीडिया पर किसान का लोटते हुए वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से मदद का भरोसा दिया गया है। बता दें कि पिछले 3-4 दिन से ग्वालियर-चंबल में बारिश से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से शिवपुरी जिले के करीब 100 से ज्यादा गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। इस दौरान अब सर्वे की बात जिला प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से कही जा रही है।
शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया गया है और सर्वे के आधार पर किसानों को जल्द नुकसान की भरपाई की जाएगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।