Patwari Arrested: मध्य प्रदेश के कटनी में एक काफी हैरत में डालने वाला वाक्या घटा। दरअसल रेवेन्यू डिपार्टमेंट के एक पटवारी ने घूस तो ली लेकिन उसे पचा नहीं पाया। जब पटवारी को लगा कि उसके भंडाफोड़ हो गया है तो उसने वही पैसे निगल लिए। दरअसल सामने लोकयुक्त स्पेशल पुलिस की टीम को देख उसके पसीने छूट गए। कटनी में पटवारी गजेंद्र सिंह को फंसाने के लिए SPE की टीम ने एक प्लान बनाया था। गजेंद्र सिंह ट्रैप में फंस गए और उन्होंने 4500 रुपए कैश ले लिया। अब सोशल मीडिया पर उनकी जुगाली करती हुई फोटोज-वीडियोज सामने आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बैठकर पटवारी पैसों को चबा रहा है।
