Get App

मध्य प्रदेश का यह जिला है सफेद सोने की खदान, फ्री में मिल रहे हैं बीज, किसान हो जाएंगे मालामाल

Cotton farming: मध्य प्रदेश के खरगोन में कपास की बंपर पैदावार होती है। इसे यहां सफेद सोना के नाम से जाना जाता है। किसान हर साल तगड़ी कमाई कर रहे हैं। कपास के खेती का दायरा बढ़ाने के लिए नए –नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके लिए नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2024 पर 3:57 PM
मध्य प्रदेश का यह जिला है सफेद सोने की खदान, फ्री में मिल रहे हैं बीज, किसान हो जाएंगे मालामाल
मध्य प्रदेश के खरगोन में बीटी कपास का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है।

दीपक पाण्डेय/खरगोन

इन दिनों किसान पारंपरिक खेती के मुकाबले नगदी फसल की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। नगदी फसलों से किसानों की कमाई भी अच्छी होती है। कुछ ऐसे ही मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के किसान नगदी फसल कपास की बंपर पैदावार कर रहे हैं। खरगोन में कपास की खेती को सफेद सोने की खेती के नाम से जाना जाता है। यानी यहां की धरती सफेद सोना उगलने में पीछे नहीं है। किसानों कमाई बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से भी नई-नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले में किसान सबसे ज्यादा बीटी कॉटन की बुवाई करते हैं।

इससे एक हेक्टेयर में 15 से 20 क्विंटल तक उत्पादन होता है। वही अगर नई किस्मों की बुआई हाई डेंसिटी प्लांटिंग सिस्टम (HDPS) तकनीक से करते हैं तो एक हेक्टेयर में आसानी से 40 क्विंटल तक उत्पादन हासिल कर सकते हैं। खरगोन के अलावा चीन, गुजरात, महाराष्ट्र में भी इस तरह कपास की खेती होती है।

बीटी कॉटन का दोगुना उत्पादन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें