Fake Kidnapping: ‘पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई’, वैसे तो ये गाना बेहद इमोशनल करने वाला है लेकिन मध्य प्रदेश में घटी घटना के बाद ये किसी भी पिता के लिए सबसे डरावने बोल हैं। एक बेटी ने विदेश जाने (Foreign Trip) के लिए अपने पिता (Father Daughter Bond) के साथ ही खेल कर दिया। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली 21 साल की महिला ने अपनी ही किडनैपिंग (Kidnapping Plan) का नाटक रचा और पिता से ही 30 लाख की फिरौती की मांग कर दी। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने बताया कि महिला को कोटा एग्जाम की तैयारी के लिए भेजा गया था। महिला ने अपने दो दोस्तों की मदद से अपने लापता होने का खेल रचा। जांच में पता चला कि गायब होने से तीन दिन पहले वो कोटा होस्टल (Kota Hostel) में रुकी थीं और कोचिंग क्लासेस भी अटेंड कर रही थीं।
काव्या धाकड़ नाम की महिला के किडनैपिंग प्लान की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी लोग उनके माता-पिता की बेबसी और लाचारी पर तरस खा रहे हैं वहीं जमकर काव्या को खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। कोटा SP अमृता दुहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18 मार्च को रघुवीर धाकड़ ने NEET अस्पायरेंट अपनी बेटी की किडनैपिंग की रिपोर्ट कोटा पुलिस में दर्ज करवाई। उन्हें उनकी बेटी के रस्सी से बंधे फोटोज भेजे गए। साथ ही उनसे तीस लाख की फिरौती की मांग की गई। किडनैपर्स और लड़की के पिता की चैट भी सामने आई है। जिसमें किडनैपर्स धमकी दे रहे हैं कि पैसे दो लड़की जिंदा लो वर्ना अगली फोटो लड़की के सिर के बिना आएगी।
राजस्थान सीएम ने लिया जांच का जिम्मा
ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लड़की की जल्द रिहाई के लिए तुरंत कार्रवाई के भी आदेश दिए। एसपी ने बताया कि काव्या की लास्ट लोकेशन इंदौर ही पाई गई। वो कोटा आई तो अपनी मां के साथ थी लेकिन जैसे ही मां वापिस गईं वो भी इंदौर लौट आईं। इंदौर में वो अपने दो दोस्तों के साथ ही रुकी हुई थीं।
लड़की के इंदौर में होने का दावा
पुलिस ने बताया कि काव्या लगातार अपने माता-पिता के संपर्क में थी और उन्हें डेली क्लासेस, टेस्ट और अटेंडेस के बारे में भी बता रही थी। काव्या के एक दोस्त ने पुलिस का साथ दिया और बताया कि फाइनेंशियल हालत से परेशान काव्या अपने एक दोस्त के साथ विदेश भाग जाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि काव्या ने फोटोशूट अपने ही एक दोस्त के रूम पर करवाया। SP ने बताया कि ये सब उसने अपनी मर्जी से किया है या किसी के बहकावे में आकर ये तो उसके मिलने के बाद ही पता चलेगा। हम महिलाओं और उसके दोस्तों से अपील करते हैं कि वो उसके परेशान माता-पिता को इस बारे में जरूर खबर दें।