कुंभ मेला सनातन धर्म के सबसे बड़े और सबसे पवित्र धार्मिक आयोजनों में से एक है। यह 12 सालों में एक बार आता है। यह सिर्फ धार्मिक आयोजन ना होकर खगोलीय.घटनाओं से जुड़ी एक चिर पुरातन परंपरा है। जिसमें ग्रहों की स्थिति का विशेष महत्व होता है। इसी आधार पर महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। प्रयागराज महाकुंभ मेला लग चुका है। साधु-संत और श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यह माहकुंभ 144 साल बाद आया है। इस महाकुंभ में शाही स्नान आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार शाही स्नान को अमृत स्नान कहा गया है। आखिर ऐसा क्यों आइये जानते हैं।
