महाराष्ट्र में फिर लौटेगा पाबंदियों का दौर! COVID-19 के बढ़ते केसों के देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट दुनियाभर के लिए खतरे के साथ ही पाबंदियों का दौर भी वापस लेकर आ गया है

अपडेटेड May 01, 2022 पर 1:42 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Corona Guidelines Maharashtra) के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जल्द ही एक बार फिर पाबंदियों का ऐलान हो सकता है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने संकेत दिए हैं कि राज्य में मास्क को अनिवार्य (Maharashtra Mask News) किया जा सकता है। टोपे ने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूरी किया जा सकता है। हालांकि, इस पर फैसला मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद ही होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजेश टोपे ने रविवार को कहा, 'कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले बढ़ रहे हैं। ये थोड़ी चिंता की बात जरूर है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। हम नजर बनाए हुए हैं और अगर ऐसे मामले बढ़ते रहे तो हमें जल्द ही मास्क अनिवार्य करना पड़ेगा।' बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 155 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Omicron: वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों में दिख रहे हैं कोरोना के सामान्य लक्षण, हो जाएं सावधान


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 78,77,732 हो गए हैं। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,843 हो गई है। महाराष्ट्र में फिलहाल 998 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 148 नए मामले आए थे और दो मरीजों की मौत हुई थी।

दिल्ली में मास्क हुआ अनिवार्य

मास्क लगाने की अनिवार्यता को खत्म करने के तीन हफ्ते के अंदर ही दिल्ली सरकार एक बार फिर से सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल प्रभाव से मास्क अनिवार्य कर दिया है। मास्क नहीं लगाने वालों को 500 रुपये जुर्माना देना होगा। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले और संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है।

दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से चिंतित व्यापारी संघों ने बाजारों में नियमों का पालन फिर से शुरू कर दिया है। इसके तहत नियमति रूप से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। क्या करें, क्या न करें के पोस्टर लगाए जा रहे हैं और लोग ठीक तरह से मास्क पहनें, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

ओमीक्रोन वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में आई तेजी और ओमीक्रोन वेरिएंट भारत के लिए खतरे के साथ ही पाबंदियों (Covid Restriction Return) का दौर भी वापस लेकर आ गया है। कुछ राज्यों और शहरों में मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया है। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद कई राज्यों में मास्क के साथ-साथ कोरोना की सभी पाबंदियों को खत्म कर दिया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।