Get App

Maharashtra-Karnataka Border Row: कर्नाटक के 865 मराठी भाषी गांवों गांवों को महाराष्ट्र में मिलाएंगे CM शिंदे, विधानसभा में प्रस्ताव पास

Maharashtra-Karnataka Border Row: प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य सरकार 865 मराठी भाषी गांवों को महाराष्ट्र में विलय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कानूनी लड़ाई लड़ेगी। सीएम ने कहा कि बेलगाम, कारवार, निप्पनी समेत कई इलाकों के मराठी भाषी को महाराष्ट्र में लाया जाएगा

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 27, 2022 पर 3:40 PM
Maharashtra-Karnataka Border Row: कर्नाटक के 865 मराठी भाषी गांवों गांवों को महाराष्ट्र में मिलाएंगे CM शिंदे, विधानसभा में प्रस्ताव पास
Maharashtra-Karnataka Border Row: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार 865 गांवों में मराठी भाषी लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है

Maharashtra-Karnataka Border Dispute: महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) ने मंगलवार को कर्नाटक के सीमावर्ती गांवों में रहने वाले मराठी भाषी लोगों के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव के मुताबिक, कर्नाटक के 865 मराठी भाषी गांवों को महाराष्ट्र में शामिल करने के लिए कानूनी रूप से आगे बढ़ा जाएगा। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि राज्य सरकार 865 गांवों में मराठी भाषी लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। महाराष्ट्र विधानसभा में यह प्रस्ताव बिना विरोध पारित हो गया।

865 मराठी भाषी गांवों को महाराष्ट्र में विलय का है प्रस्ताव

प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य सरकार 865 मराठी भाषी गांवों को महाराष्ट्र में विलय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कानूनी लड़ाई लड़ेगी। सीएम ने कहा कि बेलगाम, कारावार, निप्पनी समेत कई इलाकों के मराठी भाषी को महाराष्ट्र में लाया जाएगा। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन गांवों का एक-एक इंच इलाका महाराष्ट्र में लाया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि कर्नाटक में विवादित इलाके में 865 मराठी भाषी गांव हैं। इनकी एक-एक इंच जमीन महाराष्ट्र में मिला दी जाएगी। ऐसा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जो भी करने की जरूरत होगी वो महाराष्ट्र सरकार करेगी। इस गांवों में बेलगाम, कारावार, बिदार, निप्पणी और भल्की शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें