Makar Sankranti 2024 Date: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन स्नान दान के साथ ही भगवान सूर्य की विधिवत पूजा की जाती है। इससे शुभ फल मिलता है। मकर संक्रांति का त्योहार देश के तमाम हिस्सों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाया जाता है। इसलिए अक्सर इस त्योहार की डेट को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहती है। इस साल भी मकर संक्रांति की सही डेट को लेकर लोग संशय में हैं।
