Maldives parliament Fight Video: मालदीव का संसद रविवार को जंग के मैदान में तब्दील हो गया। संसद में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी सांसदों के बीच जबरदस्त मारपीट हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति मुइज्जू की कैबिनेट पर संसद की मुहर लगनी थी। इस दौरान जब विपक्षी सांसद संसद के अंदर जाने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। संसद के एंट्री गेट से विपक्षी सांसदों के साथ धक्कामुक्की और खींचतान शुरू हुई, जो स्पीकर के चेयर तक पहुंच गई। स्पीकर के चेयर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे सांसदों को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया।
