Get App

Mango Overeating: गर्मियों में संभल कर खाएं आम, ज्यादा खाने से हो सकती हैं कई बीमारियां

Mango Overeating: आम को फलों का राजा कहा जाता है। अल्फांसो, दशहरी, तोतापुरी, मालदा जैसी कई किस्मों के बाजार में आम मिलते हैं। आम के शौकीन लोग आम का रसीला स्वाद देखकर ललचा जाते हैं। आम खाने से शरीर को विटामिन तो मिलती है। लेकिन ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकता है। इससे कई तरह की बीमारियों की शिकायत बढ़ सकती है

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 11:20 AM
Mango Overeating: गर्मियों में संभल कर खाएं आम, ज्यादा खाने से हो सकती हैं कई बीमारियां
आम में बहुत ज्यादा फाइबर पाया जाता है। ज्यादा आम खाने से कब्ज की शिकायत हो सकती है

Mango Overeating: भारत में फलों का राजा कहे जाने वाला आम (Mango) एक ऐसा फल है। जिसे हर कोई पसंद करता है। शायद ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे। जिन्हें आम खाना पसंद नहीं होगा। आम का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। आम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन A, C और D होता है। गर्मियों के मौसम में आम बाजार में बिकने लगते हैं। इसी मौसम में आम सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। कई बार लोग स्वाद के चक्कर आम ज्यादा खा जाते हैं। आम ज्यादा खाना भी सेहत के लिए हानिकारक माना गया है। इससे पेट से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

पूरे भारत में आम को कई तरह से खाया जाता है। कोई इसे अचार बनाकर सेवन करते हैं। इसे नाश्ते में भी खा सकते हैं। लेकिन अत्यधिक आम खाने से पेट की समस्या होने लगती है। खासतौर से तेज गर्मी में ज्यादा आम खाने से बचना चाहिए।

आम के फायदे

आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (Aakash Healthcare Super Specialty Hospital) नई दिल्ली के आशीष रानी (Ashish Rani) का कहना है कि आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैँ। ये हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन C सबसे ज्यादा पाई जाती है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जो कि किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसमें विटामिन A भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और फाइबर भी भरपूरा मात्रा में पाया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें