अगर आप भी ऑनलाइन घर बैठे अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। वैवाहिक (Matrimony) साइट्स का सहारा लेकर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिनमें लोगों को ऐसे ठगा जा रहा है कि उन्हें इसकी भनक भी नहीं लगती है। खासतौर पर महिलाएं इसमें सबसे ज्यादा ठगी का शिकार हुई हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वैवाहिक वेबसाइसट Shaadi.com पर लड़का और लड़की की आपस में मुलाकात हुई। ब लड़की शादी की बात करने लड़के से एक पार्क में मिली तो वो लड़की की स्कूटी लेकर फुर्र हो गया। जब तक लड़की कुछ समझ पाती, तब तक उसे तगड़ा चूना लग चुका था।
