Get App

MEA Internship Programme : विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, जानिए आवेदन का पूरा प्रॉसेस

MEA Internship के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट भारतीय नागरिक कर सकते हैं आवेदन, एक विदेशी मिशन की विजिट का मिल सकता है मौका

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 10:58 AM
MEA Internship Programme : विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, जानिए आवेदन का पूरा प्रॉसेस
विदेश मंत्रालय की इंटर्नशिप के साथ 10 हजार रुपये का मिलेगा स्टाइपिंड

Ministry of External Affairs internship programme : विदेश मंत्रालय (MEA) ने आजादी के 75वें वर्ष की स्मृति में हो रहे आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत एक इंटर्नशिप प्रोग्राम (internship programme) लॉन्च किया है, जिसके लिए 75 कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, एमईए इंटर्नशिप पॉलिसी (MEA Internship Policy) 2022 का उद्देश्य विदेश नीति को लोगों के नजदीक तक ले जाना, एमईए पर ज्यादा फोकस बढ़ाना, मंत्रालय द्वारा इंटर्न्स को अच्छी जानकारियां देना, बेहतर जेंडर इनक्लूजिविटी सुनिश्चित करना और क्वालिफिकेशंस, डॉमिसाइल और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के लिहाज से ज्यादा विविधिता देना है।

इलिजिबिलिटी

एमईए में इंटर्नशिप के लिए सामान्य रूप से किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम ग्रेजुएट डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जहां उनके अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप एक अनिवार्य है। कैंडिडेट की उम्र इंटर्नशिप के वर्ष में 31 दिसंबर को 25 साल से ज्यादा न हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें