Death by Electrocution: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर रविवार (25 जून) को अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही 35 वर्षीय साक्षी आहूजा (Sakshi Ahuja) की करंट लगने से लगभग 30 मिनट पहले राजधानी के तैमूर नगर में एक 17 वर्षीय लड़के की करंट लगने से मौत हो गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल का दौरा करने वाले पुलिस अधिकारियों को पता चला कि रविवार को शहर में भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया था और बिजली का झटका लगने से लड़के की मौत हो गई।
