पश्चिमी मेघालय के तुरा शहर में सोमवार को उत्तेजित भीड़ ने मुख्यमंत्री ऑफिस (Meghalaya Chief Minister Office) पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त मुख्यमंत्री सी. के. संगमा ऑफिस में मौजूद थे। अचिक कॉन्शियस होलिस्टकली इंटीग्रेटेड करिमा (ACHIK) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (GHSMC) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे जिन्होंने तुरा को शीतकालीन राजधानी घोषित करने की मांग की है। उसी दौरान कार्यालय के बाहर भीड़ जमा हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। फिलहाल, तुरा शहर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
