कोरोना वायरस महामारी के बाद अब मंकीपॉक्स का कहर फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में एक बार फिर से वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (World Health Organization - WHO) ने मंकीपॉक्स (Mpox) को लेकर ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। यह दूसरी बार है जब इसे लेकर WHO ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। पहले यह अफ्रीका में फैला था और अब यूरोप के कुछ देशों में भी मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। इस बीच चीन ने बड़ा फैसला किया है। चीन के कस्टम अधिकारियों ने कहा कि जिन देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण फैला है। उन देशों से आने वाले लोगों और उनके सामानों की अगले 6 महीने तक कड़ी निगरानी की जाएगी।
