Expensive House in Mumbai: मुंबई के लिए कहा जाता है कि ये इकलौता ऐसा भारतीय शहर है जो कभी नहीं सोता है। मुंबई में देश के सबसे महंगे घर भी शामिल है। ये महंगे घर मुंबई के लैंडमार्क में भी आते हैं। यहां आपको बता रहे हैं मुंबई के इन महंगे सात घरों के मालिक कौन है। ये हैं मुंबई के महंगे घर..
फोर्ब्स ने मुकेश अंबानीय के घर एंटीलिया की कीमत 1 बिलियन डॉलर तय की है। ये दुनिया के सबसे महंगे घरों के गिनती में भी शामिल है। बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक दक्षिण मुंबई में स्थित एंटीलिया 27 फ्लोर और 9 हाई-स्पीड लिफ्ट से लैस है। इसमें एक बहुमंजिला गैरेज है जिसमें 168 कारें पार्क हो सकती हैं। एंटीलिया में 3 हेलीपैड एक बड़ा बॉलरूम, एक थिएटर, एक स्पा, एक मंदिर और कई सीढ़ीदार बगीचे हैं।
2. जाटिया हाउस, मालिक – कुमार मंगलम बिड़ला (Jatia House, owned by Kumar Mangalam Birla)
मुंबई के आलीशान मालाबार हिल के ऊपर स्थित जटिया हाउस शहर में कुमार मंगलम बिड़ला का घर है। वह आदित्य बिड़ला समूह की चौथी पीढ़ी के प्रमुख हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार उद्योगपति का घर 2,926 वर्ग मीटर में फैला है और इसका एरिया 28,000 वर्ग फुट है। इसकी कीमत 425 करोड़ रुपये है।
3. गुलिता, मालिक - ईशा अंबानी और आनंद पीरामल (Gulita, owned by Isha Ambani and Anand Piramal)
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के वर्ली में घर गुलिता अपनी भव्यता के लिए फेमस है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 2012 में पिरामल ने घर को 452 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस घर में पांच फ्लोर, तीन बेसमेंट हैं, जिनमें से दो पार्किंग के लिए रिजर्व्ड है। इसमें एक बड़ा लॉन है। नीचे एक बड़ी लॉबी है और ऊपर के फ्लोर पर खाने के लिए हॉल, कई कमरें और बेडरूम शामिल है।
4. लिंकन हाउस, मालिक - साइरस पूनावाला (Lincoln House, owned by Cyrus Poonawalla)
लिंकन हाउस जिसे पहले वांकानेर हाउस के नाम से जाना जाता था। यह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी एरिया में 50,000 वर्ग फुट में फैला है और इसके मालिक साइरस पूनावाला के पास है। मिड-डे के मुताबिक उन्होंने 2015 में 750 करोड़ रुपये में यह घर खरीदा था।
5. मन्नत, मालिक - शाहरुख खान (Mannat, owned by Shah Rukh Khan)
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के के बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपये है। मन्नत में छह मंजिला एनेक्सी, कई बेडरूम, एक छत, एक बगीचा, लिफ्ट और प्राइवेट थिएटर है।
6. रतन टाटा का समुद्र के सामने कोलाबा में घर (Sea-facing home in Colaba, owned by Ratan Tata)
देश के सबसे प्रसिद्ध चेहरों में से एक टाटा संस के रतन टाटा के पास मुंबई के कोलाबा में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत मिड-डे के अनुसार लगभग 150 करोड़ रुपये है।
7. जलसा, मालिक - अमिताभ बच्चन (Jalsa, owned by Amitabh Bachchan)
अमिताभ बच्चन का पारिवारिक घर जलसा मुंबई का एक लैंडमार्क है। यह मंजिला घर 1982 की हिंदी फिल्म, सत्ते पे सत्ता में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए निर्देशक रमेश सिप्पी की ओर से सीनियर बच्चन को एक गिफ्ट के तौर पर दिया गया था। मिड-डे के मुताबिक जलसा की कीमत 112 करोड़ रुपये है।