घर में एंट्री करते ही यह LED बल्ब ऑटोमेटिक हो जाएगा ऑन, जानिए कीमत और अन्य खासियत

आप अपने घर पर हाईटेक गैजेट्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम कुछ प्रोडक्ट बता रहे हैं। ये मोशन सेंसर लाइट हैं, जो किसी के मोशन को सेंस करके ऑन या ऑफ होते हैं

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 9:12 AM
Story continues below Advertisement
बहुत से ऐसे इलेक्ट्रॉनिक सामान आ गए हैं, जो मोशन को सेंस करके काम करते हैं

आज कल डिजिटल का युग आ गया है। जहां स्मार्टफोन और इंटरनेट की दुनिया से सब कुछ स्मार्ट हो गया है। अब तो इलेक्ट्रिक सामान भी मनुष्य की रफ्तार से चलने लगे हैं। इन दिनों मोशन सेंसर लाइट्स का जमाना आ गया है। अगर आप हाईटेक और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको एक ऐसे LED बल्ब के बारे में बता रहे हैं। जिसे घर में लगाने पर जैसे ही आप दाखिल होंगे। बल्ब ऑटोमेटिक जल जाएगा। आपके जाते यह बल्ब ऑटोमेटिक बंद हो जाएगा।

दरअसल मोशन सेंसर लाइट लोगों के मोशन के हिसाब से काम करती है। इस तरह की लाइट्स ऑपने रिजॉर्ट या होटल में जरूर देखी होगी। जैसे ही कोई शख्स इसकी रेंज में आता है तो ये ऑन हो जाती है। इसका इस्तेमाल घर की सिक्योरिटी में भी किया जा सकता है।

जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स


किसी भी कंपनी की मोशन सेंसर बल्ब खरीद सकते हैं। इसके दाम कम होते हैं। इसके साथ ही इसमें कई फीचर्स भी शामिल होते हैं। इस बल्ब के दाम 500 रुपये की रेंज में मिल जाएंगे। Philips Motion Sensor B22 LED Bulb की कीमत 489 रुपये है। ये कीमत एक बल्ब की है। आप चाहें तो दो बल्ब के पैक को 868 रुपये में खरीद सकते हैं। इन बल्बों का इस्तेमाल वॉशरूम, बालकनी, पार्किंग और सीढ़ियों पर किया जा सकता है। ये बल्ब BIS कंप्लायंस, आई कंफर्ट, मोशन सेंसर के साथ आते हैं। जैसे ही इससे 6 मीटर की दूरी पर कोई व्यक्ति आ जाता है तो ये बल्ब ऑटोमेटिक ऑन हो जाते हैं। वहीं जाने के करीब 1 मिनट बाद ये बल्ब बंद हो जाते हैं।

LED Bulb: बिजली गुल फिर भी घंटों होगी जबरदस्त रोशनी, बल्ब में फिट है Inverter, कीमत बेहद कम

रिचार्जेबल बल्ब

बाजार में अब रिचार्जेबल बल्ब भी आ गए हैं। बिजली चली जाने के बाद भी ये बल्ब जलते रहते हैं। जैसे ही लाइट आएगी तो इनमें एक चिप लगी रहती है। उसके जरिए चार्ज होते रहते हैं। इन्हें भी 500 रुपये से कम कीमत पर आसानी से खरीद सकते हैं। ये बल्ब इन्वर्टर की तरह काम करते हैं। एक बार अगर ये बल्ब चार्ज हो गए तो लाइट जाने पर कम से कम 3-4 घंटे तक आसानी से रोशनी देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।