LED Bulb: इन दिनों छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक बिजली कटौती एक कॉमन समस्या नजर आने लगी है और घर अंधेरे में डूब जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में इन्वर्टर नहीं है तो आपको कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा आज हम आपको एक ऐसे बल्ब के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आपका घर बिना इलेक्ट्रिसिटी के भी कई घंटों तक रोशन रहेगा। ये ऐसे LED बल्ब हैं। जिनके भीतर इन्वर्टर फिट है। लाइट जाने पर अपने आप जल जाएंगे। वहीं लाइट आने पर चार्ज होने लगेंगे।
ये बल्ब 6 से 8 घंटों में फुल चार्ज हो जाते हैं। इन बल्बों के अंदर ही रिचार्बेल बैटरी लगी होती है जो इसे चार्ज करते रहती है। चार्ज होने के बाद ये कई घंटों तक का बैकअप देते हैं। इन बल्बों को इमजेंसी लाइट भी कहते हैं। इसके साथ ही इनकी रोशनी भी काफी अच्छी होती है। इन बल्बों से बिजली की भी काफी बचत होती है। बिजली जाने के बाद इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बल्ब उन स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद साबित होंगे जो घर से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। इसकी वजह ये है कि ज्यादातर किराए के मकान में इन्वर्टर की सुविधा नहीं होती है।
Wipro का भी एक बल्ब है। इस बल्ब की खासियत है कि एक बार चार्ज होने के बाद ये 24 घंटे तक का बैकअप आपको दे सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो दो बल्ब की एमआरपी 1,580 रुपये है। इसमें 59 फीसदी छूट मिल रही है। इसके बाद आप 647 रुपये में खरीद सकते हैं। आप इसे आसानी से ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं और यह कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन के साथ आते हैं। इस पर आपको फास्ट डिलीवरी ऑप्शन भी मिलता है। ये दोनों 9 Watt के बल्ब हैं और इसकी बैटरी कैपेसिटी 2200 mAh की है। यह रिचार्जेबल बल्ब होते हैं। इन्हें एक बार रिचार्ज करके लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।