Get App

मुकेश अंबानी ने केरल के गुरुवायूर मंदिर में की पूजा, भक्त के तौर पर मंदिर को दिया अब तक का सबसे बड़ा दान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को केरल के गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर में दर्शन किए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2022 पर 8:42 PM
मुकेश अंबानी ने केरल के गुरुवायूर मंदिर में की पूजा, भक्त के तौर पर मंदिर को दिया अब तक का सबसे बड़ा दान
केरल के गुरुवायूर मंदिर में मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) शनिवार को केरल के गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर (Guruvayur Shri Krishna Temple) में भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने पूजा के दौरान मंदिर को 1.51 करोड़ रुपये का दान दिया। मुकेश अंबानी के साथ उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी थीं।

65 वर्षीय मुकेश अंबानी ने मंदिर में भगवान कृष्ण से प्रार्थना की और मंदिर के हाथियों- चेंतामारक्षन और बलरामन को प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर के सोपानम (आंतरिक गर्भगृह) में घी भी चढ़ाया।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि उन्होंने 1.51 करोड़ रुपये का दान दिया, जो किसी भी भक्त की तरफ से अब तक मंदिर को दी गई सबसे सबसे बड़ी राशि है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें