मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमला हुआ था। इस आतकी हमले की आग आज भी धधक रही है। होटल ताज, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, कामा अस्पताल, लियोपोल्ड कैफे और नरीमन हाउस जाने पर आज भी घाव हरे नजर आ रहे हैं। ये वो जगह हैं, जहां आतंकवदी खून की होली खेलते रहे। मुंबई के सीने में गोलियां बरसती रहीं और सड़कों पर लाशें बिछती गईं। भारत के इतिहास में यह एक काला दिन जुड़ गया। जिसे शायद ही भारत के लोग भुला पाएंगे। आज देश इस आतंकी हमले की 16वीं बरसी मना रहा है, लेकिन इस दिन को याद करके देशवासी आज भी सिहर जाते हैं।
