Mumbai Metro: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 24 जुलाई से होगी शुरू, अब मायानगरी में सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें डिटेल्स

Mumbai First Underground Metro: 33.5 किलोमीटर लंबी मुंबई की पहली अंडरग्राउंड लाइन आरे कॉलोनी से कफ परेड तक चलेगी और इसमें 27 स्टॉप होंगे। नई लाइन मुंबई में शहरी परिवहन को बदलने के लिए तैयार है, जिससे शहर की सड़कों पर यात्रा आसान हो जाएगी और सड़कों से भीड़ कम होगी

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 2:29 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai First Underground Metro: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो शहर की रफ्तार को नई उड़ान देगी

Mumbai First Underground Metro: मुंबईकरों के लिए एक बहुत बड़ी गुड न्यूज आई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 24 जुलाई से शुरू होगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बुधवार (17 जुलाई) को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस मेट्रो प्रोजेक्ट से शहर की परिवहन गति बढ़ेगी। मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो शुरू होने के बाद लोगों को शहर में जाम से मुक्ति मिलेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबईकरों के जीवन में सुधार की गारंटी दी थी। शहर की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के शुभारंभ के साथ यह वादा पूरा होने वाला है। तावडे ने पीएम मोदी को टैग करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुंबईवासियों के जीवन को सुगम बनाने की गारंटी दी थी, जो पूरी होने जा रही है। मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो (Aqua Line) 24 जुलाई से शुरू हो रही है, जो शहर की रफ्तार को नई उड़ान देगी।

17 जुलाई को MyGov.in पर किए गए अपडेट के अनुसार, मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 'एक्वा लाइन' (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज) 24 जुलाई से परिचालन शुरू करेगी। 33.5 किलोमीटर की लाइन आरे कॉलोनी से कफ परेड तक चलेगी और इसमें 27 स्टॉप होंगे।


पोस्ट में आगे कहा गया है कि नई लाइन मुंबई में अर्बन ट्रान्सीट को बदलने के लिए तैयार है, जिससे शहर की सड़कों पर यात्रा आसान हो जाएगी और ट्रेफिक की भीड़ कम हो जाएगी। जुलाई में अपनी पहली ग्राउंड मेट्रो लाइन के लॉन्च के साथ मुंबई अपने परिवहन नेटवर्क में परिवर्तनकारी बदलाव के लिए तैयार है।

बड़ी बातें

- 33.5 किलोमीटर लंबी यह लाइन आरे कॉलोनी से कफ परेड तक चलेगी और इसमें 27 स्टॉप होंगे। पोस्ट में आगे कहा गया है कि नई लाइन मुंबई में शहरी परिवहन को बदलने के लिए तैयार है, जिससे शहर की सड़कों पर यात्रा आसान हो जाएगी और यातायात की भीड़ कम होगी।

- मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (MMRC) की महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत 37,000 करोड़ रुपये है। सुरंग के दूसरे चरण सहित पूरी प्रोजेक्ट के पूरा होने में कुछ और महीने लगने की संभावना है।

- इस लाइन पर सेवा सुबह 6:30 बजे शुरू होगी और रात 11:00 बजे तक जारी रहेगी। यात्री हर कुछ मिनट में ट्रेन पकड़ सकेंगे। ट्रेनें 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अनुमान के अनुसार, लाइन पर 35 किलोमीटर की यात्रा में 50 मिनट लगेंगे। मुंबई में सड़क मार्ग से समान दूरी तय करने में आमतौर पर दो घंटे से ज्यादा समय लगता है।

- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ ​​मेट्रो की लाइन 3 के संचालन और रखरखाव का ठेका दिया गया है। यह ठेका 10 साल की अवधि के लिए है। DMRC लाइन के दिन-प्रतिदिन के संचालन के लिए जिम्मेदार होगी।

स्टेशनों की संख्या

ये भी पढ़ें- Air India Job: मुंबई एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए भगदड़! 2,600 पोस्ट के लिए जुट गई 25,000 बेरोजगारों की भीड़

- कुल 27 स्टेशनों में से 26 भूमिगत हैं। देखें पूरी डिटेल्स:-

- कफ परेड, विधान भवन, चर्चगेट, हुतात्मा चौक, सीएसटी मेट्रो, कालबादेवी, गिरगांव, ग्रांट रोड, मुंबई सेंट्रल मेट्रो, महालक्ष्मी, विज्ञान संग्रहालय, आचार्य अत्रे चौक, वर्ली, सिद्धिविनायक, दादर, सीतालदेवी, धारावी, बीकेसी, विद्यानगरी, सांताक्रूज, घरेलू हवाई अड्डा, सहार रोड, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मरोल नाका, एमआईडीसी, सीप्ज और आरे डिपो स्टेशन शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।