Get App

मुंबई में 2 साल पहले महिला की डायमंड रिंग हुई चोरी, फिर इंस्टाग्राम पर ढूंढ निकाला, पुलिस भी हैरान

Diamond Ring Stolen: मुंबई में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे मुंबई पुलिस तो नहीं सुलझा पाई, उल्टे पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चोरी हुए गहने ढूंढ निकाले। हालांकि इसके लिए महिला को दो साल तक इंतजार करना पड़ा। अब मुंबई पुलिस भी चोरी गहने वापस मिलने पर हैरान हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 5:04 PM
मुंबई में 2 साल पहले महिला की डायमंड रिंग हुई चोरी, फिर इंस्टाग्राम पर ढूंढ निकाला, पुलिस भी हैरान
Diamond Ring Stolen: नौकरानी ने 8 लाख के गहने चुराए थे। फिर उन्हें पहनकर रील बनाने लगी।

ऑनलाइन का जमाना आ गया है। पूरी दुनिया डिजिटल होती जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया का दबदबा भी तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ना चाहता है। अब यह सोशल मीडिया किसी हथियार से कम नहीं है। लेकिन इस मीडिया ने एक ऐसा काम कर दिया है, जिसे मुंबई पुलिस दो साल से नहीं कर पा रही थी। दरअसल, मुंबई में एक महिला के घर से दो साल पहले 8 लाख के गहने चोरी हो गए थे। महिला ने पुलिस में FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस जांच पड़ताल करती रही। महिला ने अपने गहने सोशल मीडिया में ढूंढ लिया।

खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धुमाल ने बताया कि एक 49 साल की महिला ने 8 लाख रुपये के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज़ कराई थी। इसके बाद महिला और पुलिस गहने की तलाश करने लगे।

महिला की नौकरानी ने चुराए थे गहने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के खार इलाके की एक पॉश सोसायटी में एक महिला ने अपने यहां दो महिला मेड रखी थी। इनमें एक मेड 7 साल से काम कर रही थी। जबकि दसूरी मेड 2 साल से काम कर रही थी। दिसंबर 2022 में एक मेड छुट्टी पर चली गई थी। उसकी जगह पर कुछ दिनों के लिए एक नई मेड को काम पर रखा गया था। जब नई मेड घर पर काम करती थी। उस दौरान शिकायत करने वाली महिला अपने पति के साथ दुबई चली गई। इसी समय पुरानी मेड छुट्टी से वापस आ गई। इधर नई मेड ने काम पर आना बंद कर दिया। इसके बाद शिकायत करने वाली महिला वापस भारत आ गई। एक दिन उसे कहीं पार्टी में बाहर जाना था तो वो अलमारी में रखे अपने गहने निकालने गई। अलमारी खोली तो उसके होश उड़ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें