Get App

Mumbai Local Train: गर्लफ्रेंड प्लेटफॉर्म पर भीग रही थी, बॉयफ्रेंड ने कर दिया ऐसा कांड... थम गई मुंबई की ‘लाइफलाइन’

Mumbai Local Train Raincoat Case: मुंबई में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। जिससे लोकल ट्रेने अपने तय समय से कुछ देरी से चल रही हैं। ऐसे में मुंबईकरों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक ऐसी घटना समाने आई, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। एक रेनकोट के चक्कर में मुंबई की लोकल ट्रेन ठप हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 1:19 PM
Mumbai Local Train: गर्लफ्रेंड प्लेटफॉर्म पर भीग रही थी, बॉयफ्रेंड  ने कर दिया ऐसा कांड... थम गई मुंबई की ‘लाइफलाइन’
Mumbai Local Train Raincoat Case: चर्चगेट स्टेशन पर एक लड़के ने अपनी महिला मित्र को रेनकोट फेंक कर दिया। इसके बाद लोकल ट्रेन थम गई।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऑफिस जाने वालों को ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन के लेट लतीफ की वजह से कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक ऐसी घटना सामने आई है। जिससे रेलवे को तगड़ा चूना लगा है। एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड  को बारिश से भीगने से बचाने के लिए ऐसा कांड किया, जिससे लोकल ट्रेन थम गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेनों को दोबारा चालू किया जा सका।

चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म पर खड़े एक युवक ने दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी अपनी गर्लफ्रेंड  को बारिश से बचाने के लिए रेनकोट दिया। लेकिन यह रेनकोट इस तरह से दिया गया कि स्टेशन पर ट्रेन ही रुक गई। इससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब 25 मिनट तक लोकल ट्रेन खड़ी रही।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, 19 साल के सुमित भाग्यवंत नाम का एक शख्स चर्चगेट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बारिश से बचने के लिए उसके पास रेनकोट था। ठीक उसके प्लेटफॉर्म के सामने 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर उसकी गर्लफ्रेंड खड़ी थी। वो बारिश से भीग रही थी। अपनी गर्लफ्रेंड  को बारिश से बचाने के लिए सुमित ने अपना रेनकोट पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म नंबर 3 की ओर उछाल दिया। इसके बाद यह रेनकोट प्लेटफॉर्म के बीच रेल लाइन के ऊपर लगे बिजली के नंगे तारों पर जाकर फंस गया। कहने का मतलब ये हुआ कि रेनकोट रेलवे के ओवरहेड वायर में फंस गया। बिजली के नंगे तारों पर पानी में भीगा रेनकोट के टंगे होने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें