मुंबई की लोकल ट्रेनें आम आदमी के लिए लाइफ लाइन से कम नहीं हैं। रोजाना हजारों लोकल ट्रेनें पूरे मुंबई का चक्कर काटती हैं। हर एक 5 मिनट के भीतर लोकल ट्रेन चलती है। लोकल ट्रेन से रोजाना 60-70 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे में ये ट्रेनें ठसाठस भरी होती हैं। पीक आवर में तो पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। लिहाजा लोकल ट्रेन में चढ़ना और उतरना किसी जंग से कम नहीं है। लोकल ट्रेन का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स लोकल ट्रेन से उतरने के लिए संघर्ष कर रहा है।
