Get App

मुंबई की हवा लगातार दूसरे दिन भी हुई खराब, दिल्ली के प्रदूषण से भी नीचे गया AQI

गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मुंबई की एयर क्वालिटी राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा खराब रही। मुंबई में खराब एयर क्वालिटी की वजह से कई सारे लोग इसे गैस चैंबर भी कह रहे हैं। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान की तरफ से मैनेज किए जाने वाले वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक गुरुवार की शाम 7 बजकर 37 मिनट पर मुंबई का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 146 था। वहीं दिल्ली में AQI 108 दर्ज किया गया था

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 9:30 PM
मुंबई की हवा लगातार दूसरे दिन भी हुई खराब, दिल्ली के प्रदूषण से भी नीचे गया AQI
गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मुंबई की एयर क्वालिटी राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा खराब रही। मुंबई में खराब एयर क्वालिटी की वजह से कई सारे लोग इसे गैस चैंबर भी कह रहे हैं

भारत की आर्थिक राजधानी के तौर पर मशहूर और चार महानगरों में से एक मुंबई की एयर क्वालिटी काफी खराब दर्ज की गई। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मुंबई की एयर क्वालिटी राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा खराब रही। मुंबई में खराब एयर क्वालिटी की वजह से कई सारे लोग इसे गैस चैंबर भी कह रहे हैं। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान की तरफ से मैनेज किए जाने वाले वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक गुरुवार की शाम 7 बजकर 37 मिनट पर मुंबई का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 146 था। वहीं दिल्ली में AQI 108 दर्ज किया गया था।

इस तरह से मापी जाती है एयर क्वालिटी

201 और 300 के बीच AQI को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' और 401-500 को 'गंभीर' माना जाता है, जबकि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक' और 101 से 200 एयर क्वालिटी को मध्यम माना जाता है। पंजाब और अन्य क्षेत्रों में पराली जलाने और तापमान में गिरावट सहित कई वजहों से हर साल अक्टूबर से दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब होने लगती है और दिवाली के आसपास खतरनाक स्तर तक पहुंच जाती है।

दिवाली से पहले कर्नाटक सरकार की पटाखों को बैन करने की तैयारी, राज्य के गृह मंत्री ने दिया बयान | Moneycontrol Hindi

क्या कहती है CAQM की रिपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें