आजकल के अर्थयुग में हर कोई फौरन अमीर बनना चाहता है। दूध, घी मावा, फल हर सामान नकली बनने लगा है। छापेमारी के दौरान नकली सामान भी बरामद किया जाता है। इस बीच एक ऐसा नकली सामान बरामद हुआ, जिसकी आप कभी जिंदगी में कल्पना बी नहीं कर सकते हैं। नकली तेल तो आपने खूब सुना होगा। नकली सरसों का तेल, नारियल तेल जैसी चीजों के बारे में मीडिया में खबरें आती रहती हैं। इस बीच नकली सरसों से भरा एक ट्रक मंडी में पहुंच गया। दुकानदारों ने जब देखा तो पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।
