25 मई से मौसम में भारी बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है। 25 मई से 2 जून तक लोगों को भीषण गर्मी (Heat Wave) का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि 25 मई 2024 के दिन से नौतपा (Nautapa) की शुरुआत हो जाएगी। नौतपा वो नौ दिन होते हैं, जिसमें सूर्य अपना कहर बरपाते हैं। इन दिनों में तपती गर्मी पड़ती है। इस दौरान सूर्य (Sun)और धरती (Earth) के बीच की दूरी कम हो जाने की वजह से धरती पर सूर्य का तेज बहुत अधिक महसूस होता है।
