Netflix यूजर्स सावधान, इस झांसे में फंसे तो हो जाएगा अकाउंट साफ

Netflix Scam: अगर आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मूवीज-वेब सीरीज एंजॉय करते हैं तो संभल जाएं। आप साइबर अपराधियों के निशाने पर आ सकते हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स यूजर्स की पेमेंट डिटेल्स चोरी करने के लिए उन्होंने नया तरीका ईजाद किया है। रिपोर्ट में न सिर्फ फर्जीवाड़ा के तरीकों का खुलासा किया गया है बल्कि इससे बचने के तरीके भी सुझाए गए हैं

अपडेटेड Apr 22, 2023 पर 1:31 PM
साइबर अपराधी फर्जी ई-मेल भेजते हैं। यह मेल इस तरह डिजाइन होता है कि जैसे Netflix की तरफ से भेजा हुआ प्रतीत होता है। हालांकि यह कहीं और से आया हुआ होता है।

Netflix Scam: अगर आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मूवीज-वेब सीरीज एंजॉय करते हैं तो संभल जाएं। आप साइबर अपराधियों के निशाने पर आ सकते हैं। ये फर्जीवाड़ा के लिए लगातार नए-नए तरीके तलाशते रहते हैं और अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स यूजर्स की पेमेंट डिटेल्स चोरी करने के लिए उन्होंने नया तरीका ईजाद किया है। Check Point Research की रिपोर्ट में सिलसिलेवार बताया गया है कि किस तरह से नेटफ्लिक्स के यूजर्स के साथ मार्च 2023 में धोधाधड़ी की गई। चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर के डेटा ग्रुप मैनेजर Omer Dembinsky ने फर्जीवाड़ा के तरीकों का खुलासा किया है ही, इससे बचने के तरीके भी सुझाए हैं।

Netflix के नाम पर ऐसे होता है फर्जीवाड़ा

साइबर अपराधी फर्जी ई-मेल भेजते हैं। यह मेल इस तरह डिजाइन होता है कि जैसे नेटफ्लिक्स की तरफ से भेजा हुआ प्रतीत होता है। हालांकि यह (support@bryanadamstribute[.]dk) की तरफ से आया हुआ होता है। इस मेल की सब्जेक्ट लाइन 'अपडेट रिक्वॉयर्ड-अकाउंट ऑन होल्ड' होती है और इसमें यूजर्स से कहा जाता है कि अगले बिलिंग साइकिल का पेमेंट के लिए ऑथराइजेशन फेल हो गया है और इस वजह से नेटफ्लिक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। फिर इसमें एक लिंक होता है, जिसके जरिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन रिन्यू करने को कहा जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऐसी वेबसाइट खुलती है जिस पर पेमेंट से जुड़ी पूरी डिटेल्स चोरी हो जाती है।


Alphabet CEO Salary: 2022 में Sundar Pichai को मिले 1854 करोड़, छंटनी के माहौल में भी एंप्लॉयीज और सीईओ की सैलरी में जमीन-आसमान का फर्क

ऐसे रहें सुरक्षित

Omer Dembinsky के मुताबिक इससे बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका जानकारी है। इस प्रकार का कोई भी मेल आए तो सबसे पहले अपने नेटफ्लिक्स ऐप को खोले और यहां सब्सक्रिप्शन स्टेटस चेक करें। इसके अलावा किसी भी अंजान शख्स की तरफ से मेल या एसएमएस के जरिए भेजे गए किसी भी लिंक को क्लिक न करें। वहीं डेंबिस्की ने कहा है कि एंप्लॉयीज को गलत स्पेलिंग वाले डोमेन्स, टाइपोज, गलत तारीखों इत्यादि जैसे संदेहास्पद रास्तों को पहचान करने की उपयुक्त प्रशिक्षण दी जानी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।