Get App

ऑफिस पहुंचने में 1 मिनट की देरी हुई तो 10 मिनट ज्यादा काम करना होगा, जानिए किस कंपनी का है ये फरमान

सोशल मीडिया पर एक गुमनाम कंपनी का ऑफिस रूल वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि 1 मिनट देरी के बदले 10 मिनट ज्यादा काम करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2022 पर 7:44 PM
ऑफिस पहुंचने में 1 मिनट की देरी हुई तो 10 मिनट ज्यादा काम करना होगा, जानिए किस कंपनी का है ये फरमान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ZORRO के को-फाउंडर अभिषेक अस्थाना ने एक गुमनाम कंपनी का नोटिस सोशल मीडिया पर शेयर किया है

New Office Rule: क्या आपको ऑफिस जाने में देर होती है। अगर हां तो शुक्र मनाइए कि आपकी कंपनी ने यह फरमान नहीं सुनाया है। क्योंकि एक कंपनी ने यह रूल बनाया है कि अगर आप ऑफिस 1 मिनट लेट पहुंचते हैं तो उसके बदले आपको अपनी शिफ्ट से 10 मिनट ज्यादा काम करना होगा। मान लीजिए आपकी शिफ्ट सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। और आप 10.02 पर ऑफिस पहुंचते हैं तो आपकी शिफ्ट 6.20 पर खत्म होगी।

सोशल मीडिया पर एक गुमनाम कंपनी का ऑफिस रूल वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि 1 मिनट देरी के बदले 10 मिनट ज्यादा काम करना होगा।

यह नया ऑफिस रूल किस कंपनी का है यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Zorro के को-फाउंडर अभिषेक अस्थाना ने शेयर किया है। उन्होंने ऑफिस का नोटिस शेयर करते हुए लिखा है, "कुछ कंपनियों के मालिक शैतान होते हैं। प्रॉफिट कमाना अच्छी बात है लेकिन लंबे समय में ऐसी कंपनियों को नुकसान होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें