Nithin Kamath ने रविवार को 10 साल पुराना का एक वीडियो शेयर किया। ये तब की बात है जब उन्होंने मजाक के तौर पर बेंगलुरु स्थित Zerodha ऑफिस में नकली पुलिस को छापेमारी को लिए बुलवाया था। जेरोधा के सह-संस्थापक और सीईओ उस क्लिप में कहते नजर आए कि, "हम यह देखना चाहते हैं कि टीम ज्यादा तनाव की स्थिति में कैसे रिएक्ट करती है। साथ ही थोड़ी मौज-मस्ती के लिए हमने नकली पुलिस से ऑफिस में छापे मारी करवाई।"
नकली एक्टर्स से घबराए एंप्लॉयीज
वीडियो में दिखाई दे रहा है कैसे नितिन कामथ की टीम ने पहले ऑफिस में छिपकर जगह-जगह कैमरे लगाए और फिर ऐसे एक्टर्स लेकर आए, जो एकदम खूंखार थे। कोई सिगरेट पीने वाले, कोई पान थूकने वाला पुलिस अधिकारी बना। "छापेमारी" तब की गई जब कामथ मीटिंग के लिए कही बाहर गए हुए थे। फर्जी अधिकारी और पत्रकार ने जेरोधा के ऑफिस में जबरन घुस गए। कर्मचारियों को किसी स्कीम और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों के बाद गिरफ्तार किए जाने का दावा किया जा रहा था।
मजाक के चक्कर में घबरा गए एंप्लॉयीज
नितिन देखना चाहते थे कि एंप्लॉयीज तनावपूर्ण स्थितियों पर कैसे रिएक्ट करते हैं। नकली छापे ने अपना काम कर दिखाया। एक एंप्लॉयी "पुलिस" के साथ बहस करता रहा और स्पष्टीकरण की मांग करता रहा। एक अन्य कर्मचारी वेणु जिसने संयम बनाए रखा और दूसरे कर्मचारियों से भी शांत रहने की गुजारिश की। छापे के नकली होने का खुलासा होने के बाद एक एंप्लॉयी ने कहा, "मैं अपनी पैंट में पेशाब करने में इतना व्यस्त था कि मुझे पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है।" दूसरे कर्मचारी ने कहा, "मुझे लगा कि मैंने स्टांप ड्यूटी के भुगतान में देरी की है और इसीलिए यह सब हो रहा है।"