Get App

VIDEO: इंसानियत शर्मसार! Noida में 3,100 रुपये के लिए सब्जी विक्रेता को निर्वस्त्र घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

Noida VIDEO: घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें कथित तौर पर विक्रेता को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया जा रहा था। बाद में उस नग्न व्यक्ति को दुकान से बाहर खुले एरिया में सरेआम बिना कपड़ों के भेज दिया गया। अतिरिक्त डीसीपी दीक्षित ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 2:14 PM
VIDEO: इंसानियत शर्मसार! Noida में 3,100 रुपये के लिए सब्जी विक्रेता को निर्वस्त्र घुमाया, वीडियो हुआ वायरल
VIDEO: घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की गई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक सब्जी विक्रेता को पूरा नंगा करके बाजार में सरेआम घुमाया जा रहा है और दूसरी तरफ उसकी वीडियो भी बनाई जा रही थी। पीड़िता शख्स पर लहसुन के 3,100 रुपए बकाया था। बकाया न चुकाने पर मंडी में ही कुछ लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसको नंगा कर पूरे बाजार में घुमाया। वीडियो वायरल होने के बाद सब्जी विक्रेता की पिटाई करने और उसे बाजार में नग्न घुमाने के आरोप में एक 'आढ़ती' (कमीशन एजेंट) सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो में 35 वर्षीय लहसुन विक्रेता को भरे बाजार में कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अतिरिक्त डीसीपी (सेंट्रल नोएडा) राजीव दीक्षित के अनुसार, सब्जी विक्रेता ने काम के लिए लगभग एक महीने पहले 5,600 रुपये का कर्ज लिया था। उसने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पास लहसुन की गाड़ी है। वह सेक्टर 88 में फल और सब्जियों के बाजार में काम करता है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले विक्रेता ने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार को वह 5,600 रुपये में से 2,500 रुपये चुकाने गया। इस दौरान कमीशन एजेंट से अनुरोध किया कि वह बाकी के 3,100 रुपये जल्द ही चुका देगा। हालांकि, कमीशन एजेंट ने अपने अकाउंटेंट और दो मजदूरों को दुकान पर बुलाया। विक्रेता ने कहा कि उन्होंने मुझे दुकान के अंदर पकड़ लिया और लाठियों से मारने लगे। फिर गालियां देते हुए मेरे कपड़े उतार दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें