1 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले लोगों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, जानिए कितने भारतीय बने करोड़पति

संसद में मंगलवार को एक खास तरह का डाटा शेयर किया। इस डाटा के मुताबिक देश में दिसंबर 2023 तक करोड़ों में कमाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ₹1 करोड़ से ज्यादा की आय वाले आयकर रिटर्न (ITR) जमा करने वाले लोगों का डाटा डिटेल में शेयर किया।

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
मंगलवार को संसद में पेश किए गए डाटा के मुताबिक देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ी है

भारत लगातार स्टार्ट अप्स (Indian Start Ups) का हब बन रहा है। इतना ही नहीं देश में एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोग्राम भी शुरू किए गए। सरकार की इन पहलों के पॉजिटिव रिजल्ट अब आने लगे हैं। देश में ITR रिटर्न तो बढ़े ही हैं साथ में करोड़ों में कमाने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।मंगलवार को संसद में डाटा पेश किया गया। इस डाटा के मुताबिक 31 दिसंबर, 2023 तक 2023-24 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक ₹1 करोड़ (Income in Crores) से अधिक कमाने वाले लोगों की संख्या 2.16 लाख से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ₹1 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वालों के टैक्स (ITR) जमा करने वाले व्यक्तियों की संख्या का डिटेल  में डाटा शेयर किया है।

वर्ष 2023-2024 में आय में हुई इतनी बढ़ोतरी, जानिए करोड़ों कमाने वाले कितने लोगों ने भरा इनकम टैक्स वर्ष 2023-2024 में आय में हुई इतनी बढ़ोतरी, जानिए करोड़ों कमाने वाले कितने लोगों ने भरा इनकम टैक्स

जानिए बीते सालों के मुताबिक कैसे बदला लोगों की कमाई का ग्राफ

 केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आगे कहा कि साल 2023-24 में इनकम अपडेट देने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 12,218 थी। जो साल 2022-23 में रिपोर्ट की गई 10,528 से अधिक है। 2019-20 में आय बताने वालों की संख्या 6,555 थी। वहीं एक करोड़ से ज्यादा आय वालों के ITR 2023-24 में 2,16,000 हैं। 2022-23 में ऐसे लोगों की संख्या 1,87,000 थी।


BharatPe को कॉरपोरेट मिनिस्ट्री ने भेजा नोटिस, Ashneer Grover से जुड़ा है मामला

लोगों की कमाई बढ़ाने का मास्टरप्लान

एक अलग प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 31 जनवरी 2024 तकव्यक्तिगत आयकर साल-दर-साल 27.6% की दर से बढ़ा है। निर्मला सीतारमण ने कहा, "दरों में कटौती के साथ-साथ दूसरे उपायों के कारण टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।