Obesity: आज के दौर में मोटापा (obesity) तेजी से पनपने वाली एक ऐसी बीमारी हो गई है। जिससे जल्दी छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल नजर आता है। मोटापा न सिर्फ सेहत के लिए हानिकारक है। बल्कि इसका बालों पर भी असर पड़ता है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में 2.3 अरब से अधिक बच्चे और वयस्क मोटापे के शिकार हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी, नींद न पूरी होना, खराब लाइफ स्टाइल और खान-पान बेहतर पर ध्यान न देने से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके बढ़ते वजन, पेट की चर्बी और मोटापे की वजह से बाल झड़ सकते हैं। जानिए क्या इनके बीच संबंध
अगर आपने मोटापे पर ध्यान नहीं दिया तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। मोटापे की वजह से आपके बाल भी झड़ सकते हैं। खासकर उन महिलाओं में यह लक्षण ज्यादा नजर आ सकता है, जिनके पेट पर अतिरिक्त चर्बी (excess belly fat) होती है। हालांकि कभी कभी आनुवंशिकी लक्षणों के चलते भी बाल झड़ सकते हैं।
जानिए मोटापे और बालों के झड़ने का संबंध
मोटापे की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। हार्ट रोग (heart disease), ब्लड प्रेशर (blood pressure) की समस्या, थायरॉइड (thyroid) डायबिटीज (diabetes) और अन्य कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कभी-कभी कुछ लोगों में मोटापे की वजह से उनके अंगों में खराबी आने लगती है। इससे उन्हें कामकाज में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए टोक्यो मेडिकल एंड डेंटल यूनिवर्सिटी (Tokyo Medical and Dental University - TMDU) के शोधकर्ताओं की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बाल झड़ने का एक कारण आपका मोटापा भी हो सकता है। मोटापे की वजह से बाल पतले हो सकते हैं।
रिसर्च में पता चला है कि पेट में अतिरिक्त चर्बी होने और मोटापे की वजह से शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं। जिससे एण्ड्रोजन के उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। बता दें कि एण्ड्रोजन (Androgen) सेक्स हार्मोन का एक समूह है। महिला और पुरुष दोनो के बॉडी में एण्ड्रोजन बनते हैं, लेकिन पुरुष सबसे ज्यादा एंड्रोजन बनाते हैं। टेस्टोस्टेरोन सबसे आम एण्ड्रोजन है। इससे बाल पतले होने लगते हैं और झड़ने लगते हैं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए क्या करें?
बालों को झड़ना रोकने के लिए अपने वजन पर कंट्रोल करें। इसके साथ ही अपनी डाइट का खास तौर ध्यान रखें। डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करें। इसमें फलों, हरी सब्जियों और साबुत अनाज को शामिल करें। इसके साथ ही पर्याप्त नींद लें। बेहतर नींद लेने से तनाव को कम किया जा सकता है। इसके अलावा योग का सहारा लें। इससे काफी फायदा मिलेगा। सिर की मालिश करें। इससे बालों के रोम में ब्लड का प्रवाह बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल या किसी अन्य तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।